निर्वाण महोत्सव 2 अक्टूबर से
निर्वाण महोत्सव 2 अक्टूबर से
बयाना | गोमतीसेवा मंडल की बैठक निरजंन लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संत गोमतीदास के निर्वाण महोत्सव के तहत आगामी 2 अक्टूबर से राजबाड़ी बगीची पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंडल प्रवक्ता रूपेंद्र शर्मा ने बताया इस दौरान रामायण पाठ, कीर्तन, हवन-यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अंतिम दिन भंडारा आयोजित किया जाएगा। बैठक में मोहन सोनी, प्रकाश शर्मा, मोहनलाल राजौरिया, ताराचंद, बाबूलाल, गोविंद, संदीप आदि थे।