पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़े में चलीं तलवार गुप्ती, चार लोग घायल

झगड़े में चलीं तलवार गुप्ती, चार लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. कस्बेके भीतरबाड़ी क्षेत्र में गत देर रात एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में चली तलवारों अन्य धारदार हथियारों की चोटों से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई, परंतु संघर्ष के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

एएसआई रामपाल सोलंकी ने बताया कि भीतरबाड़ी निवासी राजेन्द्र सैनी चतर सैनी पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में एक पक्ष के राजेन्द्र दूसरे पक्ष के अतर सिंह, चतरसिंह सहित 9 वर्षीय बालक घायल हो गए। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को भरतपुर रैफर कर दिया गया। एएसआई ने बताया कि झगड़े में घायल हुए लोगों के धारदार हथियार की चोटें आई हैं। उधर, घटना को लेकर एक पक्ष के भीतरबाड़ी निवासी जयसिंह सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे उसका भाई राजेन्द्र अपने रिहायशी घर के अंदर खाना खा रहा था। तभी आरोपी दीवान, महेन्द्र, चतर, दुर्गा, थानसिंह आदि हाथों में तलवार गुप्ती लेकर वहां आए तथा आते ही गाली-गलौज कर राजेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में राजेन्द्र घायल हो गया। पुलिस घटना के कारणों का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।