पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक विद्यालयी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कल से

प्राथमिक विद्यालयी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिकविद्यालयी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 सितम्बर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर धौलपुर में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कैलाश चंद कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में धौलपुर, बसेड़ी, बाड़ी, राजाखेड़ा के ब्लॉकों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेगे।

शारीरिक शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खोखो, जिमनास्टिक, फर्श व्यायाम, 50 मीटर, 100 मीटर की दौड़, 400 मीटर की रिले दौड, लम्बी कूद सहित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की पूरी तैयारियों की जा चुकी है तथा खिलाडिय़ों को ठहरने एवं उनकी भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है।