युवा कोली समाज की कार्यकारिणी गठित
बाड़ी. नेशनलपब्लिक स्कूल में बुधवार को अखिल भारतीय युवा कोली समाज विकास परिषद की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रामलखन कोली मीरपुरा को अध्यक्ष, लाखन सिंह कोली महामंत्री, संजय सिंह उपाध्यक्ष, बंटी बरौली कोषाध्यक्ष, रामसेवक रूंधका पुरा संगठन मंत्री, गौतम सूचना मंत्री, राजू को मीडिया चुना गया। इस परिषद में मुख्य संरक्षक बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रानी कोली को मनोनीत किया गया है।