- Hindi News
- भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग
भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग
बाड़ी. भारतविकास परिषद शाखा बाड़ी की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का प्रथम चरण बाड़ी, बसेड़ी एवं सरमथुरा में आयोजित किया गया। बाड़ी में 21 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में 734 एवं वरिष्ठ वर्ग में 457 बच्चों ने भाग लिया। सरमथुरा में 3 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग मेें 280 एवं वरिष्ठ वर्ग में 185 बच्चे प्रतियोगिता के सहभागी बने। बसेड़ी में 5 स्कूल के कनिष्ठ वर्ग में 86 एवं वरिष्ठ वर्ग में 76 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रकार बाड़ी शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कुल 1818 बच्चों ने भाग लिया। उक्त तीनों स्थानों पर प्रवेशपत्र के माध्यम से लकी ड्राॅ खोला गया। जिसमें विजेता बच्चों को प्रतियोगिता संयोजक अनिल बंसल ने पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में बाड़ी में जिलाध्यक्ष सुनील गर्ग, अध्यक्ष मनोज मोदी, सचिव शिवशंकर बिन्दल, शोभा गर्ग, श्रीनिवास, मनोज, अजय, रामनिवास, राकेश, अरूण, ज्ञानप्रकाश, सरमथुरा में प्रेमनारायण, विष्णु, नरेन्द्र मोदी, सुनील, विजय, अश्वनी तथा बसेड़ी में कैलाशचन्द, दिनेशचन्द, गोविन्द, मदन मंगल आदि उपस्थित रहे।