पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर में दो आतंकी मारे गए

कश्मीर में दो आतंकी मारे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्मीर में दो आतंकी मारे गए

श्रीनगर| कश्मीरके मछेल सेक्टर में बुधवार को एलओसी के पास सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। उनके कब्जे से दो एके-47 राइफल, यूबीजीएल तथा गोला बारूद बरामद हुआ है। इलाके में और भी आतंकियों के होने की सूचना पर पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना के जवानों ने मछेल सेक्टर में जब तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी चलती रही। सेना ने फायरिंग कर दो आतंकियों को मार गिराया। उनकी पहचान नहीं हो पाई है।