पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान की मौत, डिप्टी कमांडेंट जख्मी

नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान की मौत, डिप्टी कमांडेंट जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडके नक्सल प्रभावित घाटसिला में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के एक जवान की मौत हो गई। जबकि एक डिप्टी कमांडेट घायल हो गया। नक्सलियों की ओर से हताहतों की जानकारी नहीं मिल सकी है। झारखंड की कोल्हन रेंज के डीआईजी एमडी नेहल ने बताया, ‘मंगलवार रात एक बड़े नक्सली दस्ते के बारे में सूचना मिली। बताया गया कि नक्सली दलमा के जंगलों से चिकलाम गांव पहुंचे हैं। इस पर राज्य के अलावा पश्चिम बंगाल के झारग्राम से कोबरा यूनिट, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ पुलिस की टीमें भेजी गईं।

सीआरपीएफ जवानों ने गांव की घेराबंदी कर ली थी। तभी नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। तड़के पांच बजे से आठ बजे तक तीन घंटे मुठभेड़ चली। सीआरपीएफ ने गांव पर घेरा डाल रखा है।’