फायरिंग के 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिसने दो दिन पूर्व रात को एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस पार्टी पर पथराव एवं फायरिंग के आरोप में नामजद 35 युवकों में से 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि 29 लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसके अलावा पुलिस लगभग 240 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शहर में शांति बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर जवानों को तैनात किया गया है। एसएचओ रमेश तंवर ने बताया कि गत दो दिवस पूर्व मंगलवार की रात को मोहल्ला कसाईपाड़ा में एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा दो गुटों के झगड़े की जांच करने गई पुलिस टीम पर विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, पथराव फायरिंग करने के आरोप में 30 युवकों को नामजद किया गया है। इसमें 6 युवक शाहरुख पुत्र कल्लू कसाई, कद्दू उर्फ अकरम पुत्र गुअई कसाई, मोनू पुत्र जफरूद्दीन, बिलाल उर्फ अब्दुल कमर पुत्र नसीम कसाई, हिल्लन पुत्र दीनू, शेष| पेज 15
मोहल्लाकसाईपाड़ा पुद्दीन पुत्र चुन्ना कसाई निवासी गुमट बाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अभी भी है पुलिस तैनात
दो गुटों के बीच हुए झगड़े को लेकर बाड़ी में अमन शांति के माहौल को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, बाजार में पुलिस के जवानों गश्त लगा रखी है।
पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
गत दो दिन पूर्व मोहल्ला पुरानी गंज में हुए झगड़े को लेकर पीड़ित विशंभर सिंह परमार निवासी ठाकुरपाड़ा बाड़ी ने हमले को लेकर मामला दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट दी है कि वह अपने भी बाॅबी के साथ गृहस्थी का सामान खरीदने गया था। चांद खां पुत्र चन्नू कसाई के साथ 7-8 अन्य युवक ने हथियारों के बल पर उस पर हमला बोल दिया। उसकी जेब से 5 हजार रुपए, गले की चेन गृहस्थी का सामान तथा मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बाड़ी. पुलिस गिरफ्त में पथराव फायरिंग के छह आरोपी।