गली में लगा बिजली का खंभा हटाने की मांग
बाड़ी। शहरके रामनगर कालोनी की मुख्य गली में डिस्कॉम की ओर से पोल लगा देने से आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा हो रही है साथ में हाई वोल्टेज युक्त केबिलों में कट लगे रहने पर हर वक्त मौत का साया मंडराया रहता है।
कालोनी वासी अशोक गोयल एवं पवन शर्मा ने बताया कि रामनगर कालोनी की मुख्य सड़क से गली के छोर तक खरंजा नहीं होने से पहले ही नागरिक आवागमन में असुविधा हो रही थी। दूसरे गली के मुख्य मार्ग पर विद्युत पोल लगा देने पर विद्युत केबिलें लटक रही हैं। साथ में केबिलों में जगह जगह कट लगे रहने से हर वक्त खतरा रहता ही है। शाम होते ही महिला बुजुर्ग उक्त पोल से टकराकर चोटिल हो जाते है। डिस्कॉम के अधिकारियों से आग्रह कर मुख्य गली के मध्य में लगे विद्युत पोल को सड़क के किनारे लगाने की मांग की है।
बाड़ी. गली के मध्य में स्थित बिजली का खंभा।