पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति बाड़ी की ग्राम पंचायत खानपुर मीणा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत को यथावत रखे जाने की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा है कि ग्राम पंचायत खानपुर की आबादी 5500 से अधिक है, लेकिन नए परिसीमन के तहत ग्राम पंचायत मत्सूरा के गांव निजामपुर तथा अहमदपुर को जोडऩे की प्रक्रिया जारी है। जिसका कोई औचित्य नहीं है। यदि ऐसा होता है तो दोनों गांव के लोगों में राजनैतिक द्वेषता खड़ी हो जाएगी। जो ग्रामीणों के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि परिसीमन के तहत गांव निजामपुर को ग्राम पंचायत खानपुर में जोडऩे की आम सहमति नहीं ली गई है और प्रशासन की ओर से गुपचुप तरीके से यह निर्णय लिया गया है। इसलिए ग्राम पंचायत खानपुर को यथावत रखा जाए और यहां परिसीमन में किसी प्रकार को कोई फेरबदल नहीं किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच किशन सिंह, बबलू मीणा, रामगोपाल, महेश मीणा, पवन, रामेंद्रसिंह, कैलाशी, गौतम सिंह, विक्रम, राजेंद्र, होरीलाल, टीकमसिंह, रामदीन, हरिकिशन, जगन जाटव, भगवान सिंह, धर्मसिंह, रमेश मीणा आदि शामिल थे।

धाैलपुर. जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।