पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

महोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में लिया भाग

अग्रसेनजयंती महोत्सव समिति की ओर से मंगलवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर अग्रसेन सेवा सदन में विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

बच्चों ने विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण, राम, राधा, महाराजा अग्रसेन, सपाही, मालिन, आदमखोर, वनमानुष, सब्जी वाली आदि अनेक प्रकार के स्वरूप प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस मौके पर 19 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान, म्यूजिकल चेयर, स्वस्थ्य शिशु एवं विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। श्री अग्रवाल समाज संस्थान सचिव राजकुमार सिंघल ने बताया कि 25 सितम्बर को अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतियोगिताओं के संभागियों को पारितोषिक वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर लज्जाराम सिंघल, रविंद्र गोयल, संयोजक रामलखन गोयल, प्रमोद अग्रवाल, अनिल सिंघल, कमल बंसल उर्फ रिंकू, प्रेमचंद मंगल, राजकमल बिन्दल, अखिलेश गोयल, प्रवीण गोयल, मुन्नालाल गोयल, नेहा मंगल, आशा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रागिनी, सुमन गर्ग, सुधा अग्रवाल, पुष्पा गोयल, रजनी गोयल आदि मौजूद थे।

धौलपुर. विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में हिस्सा लेते संभागी।