पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में बच्चों ने सीखा योग

शिविर में बच्चों ने सीखा योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के सौजन्य से मंगलवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन सत्यनारायण धर्मशाला में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान पूरन सिंह गुर्जर ने की।

पूर्व प्रधान पूरन सिंह गुर्जर ने कहा भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति द्वारा बाडी में यह चौथा योग शिविर लगाया गया है। योग क्रिया से शरीर स्वस्थ ही नहीं बल्कि चित्त भी प्रसन्न रहता है। उन्होंने बाडी पंचायत समिति के अधिकांश ग्राम पंचायत में योग शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिविर संचालन में पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला सदस्य आशीष शर्मा, संजीव कुमार, योग प्रभारी रामप्रसाद, ताराचंद शर्मा, राम अवतार शर्मा, मनोज कोली, अविनाश शर्मा, वेद व्यास के अलावा महिला प्रभारी मंडल में राखी मीणा, माधुरी शर्मा, रेखा शर्मा, रामवती, जयवर्द्धन कोमल उषा ने योग का प्रदर्शन किया तथा जिला योग के प्रभारी गयाप्रसाद शर्मा सोहा ने योग प्राणायाम की जानकारी दी।

बाड़ी. शिविरमें योगाभ्यास करते बच्चे।