असहायों को ऊनी कपड़े भिजवाए
बाड़ी. अपनाघरसेवा समिति की ओर से भरतपुर स्थित अपना घर मुख्यालय में स्वास्थ्य लाभ एवं संरक्षण पा रहे गरीब एवं बेसहारा की सहायतार्थ ट्रक में ऊनी कपड़े भिजवाए गए हैं। मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गोयल ने बताया कि यह सामग्री कस्बे के दानदाताओं से एकत्र कर भेजी गई है। ट्रक के साथ गए समिति सदस्य वहां बेसहाराओं को गर्म कपड़े वितरित करेंगे। ट्रक के साथ मुकेश नाम का युवक जो समिति सदस्य भगवानदास गर्ग को रेल स्टेशन के पीछे असहाय अवस्था में मिला था, उसे भी भेजा गया है।