पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों ने की मां सरस्वती की वंदना

छात्रों ने की मां सरस्वती की वंदना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधारानी की विशाल शोभायात्रा

श्रीराधारानी शोभायात्रा का शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने गुलाब के फूलों से स्वागत किया। शोभायात्रा के आगे-आगे फल वर्षक यंत्र चल रहा था, जो प्रमुख चौराहों पर फूलों की आतिशबाजी कर रहा था।

बाड़ी. शोभायाात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग।

बाड़ी | बसंतपंचमी के पर्व पर श्रीराधारानी मां शारदे की द्वितीय शोभायात्रा शुक्रवार को बैंडबाजों की ध्वनि पर निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान युवा हाथों में ध्वज पताका लेकर चल रहे थे तो महिलाएं एवं वरिष्ठ अपने गले में राधारानी का पट्‌टा डाले डीजे की ध्वनि पर नृत्य कर चल रहे थे। शोभायाात्रा में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। श्रीराधारानी शोभायात्रा के संयोजक सीताराम शर्मा, डॉ.अशोक शर्मा, महेश चन्द भटेले, प्रेम स्वरूप तिवारी, ताराचन्द भारद्वाज, सुल्तान यादव, उमाशंकर यादव, विद्या पाराशर, बाॅबी परमार, संदीप बिधौलिया, गोपेश पचौरी, रामअवतार शर्मा, दीपक पाराशर, सोनू यादव, रवि चन्सौरिया, बिजेन्द्र सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों श्रद्धालु अपने-अपने मस्तिष्क पर पीली पट्‌टी बाधें राधा रानी की जय-जयकार कर रहे थे।

श्री नागा बाबा पंचमगिरि उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर में वसंत पंचमी महोत्सव वैदिक मान्यता के अनुसार मनाया गया। इसमें सभी छात्र एवं आचार्य उपस्थित थे।

बसेड़ी. सरस्वती मंदिर के समक्ष रंगोली सजाती छात्राएं।

धौलपुर. विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान बच्चे।

भास्कर संवाददाता | धौलपुर

जिलेभर में वसंत पंचमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना वंदना की गई। आदर्श प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय पुराना शहर में छात्र-छात्राओं ने सुन्दर-सुन्दर सरस्वती वंदनाएं, भजन, दोहे, श्लोक आदि प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्थाप्रधान रामावतार ने छात्रों को बसंत पचंमी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन दाउदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर भूदेव शर्मा, अर्चना बंसल, देवीसिंह, हरिओम शर्मा, प्रियम्वदा, ऊषा कंवर आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार बचपन एवं संस्कार स्कूल में सभी पीले परिधान में उल्लासित हो देवी मां की पूजा आराधना की। विद्यालय निर्देशिका रचना सरीन ने विचार रखे। इसी प्रकार एनडी कॉन्वेट स्कूल में पूजा-अर्चना के साथ बसंत पचमी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार कार्यक्रम प्रभारी अजीत सिंह ने सम्बोधित किया। इस मौके पर लोकेन्द्र, जीतेन्द्र, नरेश, आदि मौजूद थे। बीपीएम स्कूल में वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। बच्चों ने पीले वस्त्र धारण किए एवं हर्षोंउल्लास से उत्सव मनाया। इस मौके पर दिव्या गोयल, राखी, नम्रता, अर्चना परमार, पिंकी खान आदि मौजूद थे। ग्रेस कान्वेट स्कूल कायस्थपाड़ा में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई। इसमें छात्र-छात्राओं ने सुदामा चरित्र आकर्षण एवं नैतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर रजनी शर्मा, अर्चना शर्मा, कीर्ति शर्मा, रिंकी, वैशाली, शिवांगी आदि मौजूद थीं। इसी प्रकार मयूरी विद्यालय में वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापकों द्वारा बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया गया। इस मौके पर संचालिका मधु गर्ग मनीष, रश्मि, नम्रता परमार, प्रीती, गुडिया, मुकेश, भगवानदास आदि उपस्थित थे।

बसेड़ी.कस्बेके समस्त राजकीय गैर सरकारी विद्यालयों में बसंत पंचमी का उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। इसमे मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। माध्यमिक आदर्ष विद्या मंदिर में वैद मंत्रों के साथ हवन किया गया और मां सरस्वती के जन्मदिन के बारे में बताया गया। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में तिमासिया सरपंच हरीसिंह परमार पंचायत समिति सदस्य लोकेन्द्र सिंह द्वारा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

सैंपऊ.कंचनपुरके राउमा विद्यालय में प्रधानाचार्य सुरेश चंद शास्त्री की अध्यक्षता में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सदस्यों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती का विधि-विधान तरीके से पूजन किया गया। छात्राओं ने स्वर के माध्यम से सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सुरेश चंद शास्त्री ने विचार रखे। कार्यक्रम में सरपंच राजेश जादौन, मुन्ना लाल जादौन, खूबचंद सोलंकी, श्रीचंद शर्मा, उप सरपंच नैमीचंद बंसल, लोकेन्द्र जादौन, बीरेंद्र सोलंकी, योगेश जादौन, रामनरेश जादौन आदि मौजूद थे।

सरमथुरा.कस्बेमें विजय लक्ष्मी उमावि में सरस्वती पूजन के साथ वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें मां शारदे की वंदना के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य गोविन्द पाराषर ने सरस्वती की महिमा से छात्रों को अवगत कराया। दिलीप परमार ने सरस्वती को विद्या की देवी बताते हुए कहा कि छात्र जीवन में शारदे का महत्व सर्वोपरि है।

राजाखेड़ा.शहरके आदर्श विद्या मन्दिर विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं एवं गुरुजनों ने हवन किया। इसके बाद बच्चों ने भजन, कविता पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की।

खबरें और भी हैं...