ग्रामीणों ने बताई शिक्षकों की कमी डीएम नेे कहा दो दिन में लगाएंगे
जिलाकलेक्टर शुचि त्यागी ने सामौर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं सुनी और कुछ का मौके पर समाधान किया, शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निश्चित समय सीमा दी। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, सडक, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा समेत कई मद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा कर समस्या वाले बिन्दु चिन्हित किए। योजनाओं की क्रियान्विति निगरानी व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान शुरू करने की आवश्यकता तथा इससे होने वाले फायदों को बताया।
सामौर ग्राम पंचायत में 61 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें से सामौर में 32, मढ़ई में 19 तथा शाला में 8 कार्य स्वीकृत है। कलेक्टर ने इस अभियान को जन आन्दोलन के रूप में चलाने की अपील की। ग्रामीण इसकी मॉनीटरिंग करें तथा सामर्थ अनुसार श्रम, सामग्री और नगद धनराशि से सहयोग करें। कलेक्टर ने बताया कि इस क्षेत्र में परम्परागत ज्ञान काफी समृद्ध है। बडे बुजुर्गाें को पुराने नालों, तालाबों के स्थान, बहाव क्षेत्र की पूरी जानकारी है। इस जानकारी का उपयोग कर परम्परागत जलस्त्रोंतों को पुनर्जीवित करें। इस पर ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने के लिए हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने स्थानीय विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण शैक्षणिक स्तर गिरने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने तीन दिन में 2 अतिरिक्त अध्यापक लगाने के निर्देश दिए। मढ़ई के राजकीय विद्यालय में 6 माह से हैण्डपम्प खराब होने की शिकायत पर मरम्मत करवाने तथा मरम्मत हो पाने की स्थिति में नाकारा घोषित कर वैकल्पिक व्यवस्था करने, सामौर, चंगौरा में जनता जल योजना के लिए डेडिकेटेड विद्युत फीडर स्थापित करने, सरकारी हैण्डपम्पों से सबमर्सिबल हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को भामाशाह सीडिंग की जानकारी दी तथा आगामी 15 दिनों में लगभग शत प्रतिशत सीडिंग करने के निर्देश दिए।
निर्माणकार्य की स्वीकृति रोकने को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बसेड़ी| ग्रामपंचायत बसेड़ी द्वारा बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर श्मशान भूमि कर किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच एसडीएम द्वारा करने मौका पर्चा के आधार पर निर्माण कार्य की स्वीकृति को रोकने को लेकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने मंत्री सुरेन्द्र सिंह टीटी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया है कि निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत श्मशान भूमि वर्तमान में नियमानुसार उपयुक्त नहीं है।
ज्ञापन में मंत्री से निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की है।
धौलपुर। चौपाल में समस्याएं सुनती कलेक्टर शुचि त्यागी।