सर्व समाज ने रखी गौशाला की आधारशिला
श्रीराधारानीगौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसीवन रोड पर स्थित मुरली मनोहर मन्दिर तुलसीवन मुक्तिधाम पर गौशाला के निर्माण हेतु आधार शिला रखी गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोग एवं सन्तों ने भाग लिया। आधार शिला कार्यक्रम को सम्बोन्धित करते हुए अग्रवाल जिला महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सिघंल ने कहा कि कलयुग में भगवान का साक्षात स्वरूप यदि कोई है तो वो है गाय।
ऐसे में भारतीय समुदाय गाय को तो मां का दर्जा भी प्राप्त है फिर भी गाय को वो स्थान प्राप्त नहीं है, जो वास्तव में उसको प्राप्त होना चाहिए। आज जगह-जगह गौमाता कचरा खाने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति से गौ को बाहर निकालने के लिए बाड़ी के सर्व समाज द्वारा एक प्रशसनीय निर्णय लेकर गौशाला निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया है, जो कि वास्तव में ही हमें गौरवान्वित करता है। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विष्णु दत्त दुबे ने कहा कि श्रीराधारानी गौ सेवा समिति के सभी सदस्यों ने सराहनी कदम उठाया है जिसका सभी स्वागत करते हैं। समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रेम स्वरूप तिवारी, डॉ.अशोक शर्मा, महेश भटेले ने कहा कि हमारी समिति शहर के प्रत्येक दुकानदारों एवं व्यापारियों से गौशाला निर्माण हेतु सहयोग के लिए आग्रह किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के ताराचनद, कुष्ण मुरारी महेरे, प्रेम स्वरूप तिवारी, उमा शंकर यादव, राकेश बिधौलिया, राजेन्द्र सिंह परमार, बिजेन्द्र गुर्जर, नरेन्द्र मंगल सहित साधु संतों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने गौशाला के निर्माण हेतु पटि्टका रखकर आधार शिला रखी।
बाड़ी. गौशाला की आधार शिला रखते नागरिक।