- Hindi News
- सियोलों का डेर में आगजनी से तीन झूपें जले
सियोलों का डेर में आगजनी से तीन झूपें जले
बाड़मेर. सेड़वातहसील क्षेत्र के सियोलों का डेर बामरला गांव में रविवार शाम 5 बजे आगजनी से तीन झूपें जलकर राख हाे गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने कुएं से पानी की पाइपलाइन से आग पर काबू पाया। बामरला पटवारी छगनलाल ने बताया कि पुरखाराम पुत्र दूदा राम जाट निवासी बामरला की ढाणी में रविवार शाम पांच बजे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने सिंचित कुएं से पानी की पाइप लाइन डालकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया। आगजनी से सोने-चांदी के गहने, नकदी, खाद्य सामग्री, चारा, पलंग सहित अन्य कीमती सामान जल गया।