पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल भी खरीदने को मजबूर सर्पदंश इंजेक्शन

बीपीएल भी खरीदने को मजबूर सर्पदंश इंजेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार की ओर से भले ही आमजन को निशुल्क दवा योजना के सपने दिखाएं जा रहे हो, लेकिन बाड़मेर जिला अस्पताल में बारिश के साथ ही सर्पदंश के रोगियों की तादात बढ़ गई है। इधर अस्पताल प्रशासन के पास सर्पदंश के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से रोगियों को बाजार से महंगे दाम पर स्नेक बाइट इंजेक्शन खरीद कर लाने पड़ रहे है। जबकि एक इंजेक्शन की कीमत 900 से 1000 रुपए है। ऐसे में निशुल्क दवा योजना के ढिढोरा पीटने वाले सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे है। बारिश की सीजन के साथ ही ग्रामीण अंचलों में सर्पदंश के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन 4 से 5 सर्पदंश के मरीज रहे है। अस्पताल प्रशासन के पास पर्याप्त स्नेक बाइट इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है, ऐसे में रोगियों को इलाज के लिए मजबूरन बाहर से महंगे दाम पर इंजेक्शन खरीदकर लाने पड़ रहे है। सर्पदंश के लिए बीपीएल गरीब परिवार के रोगियों को कर्ज लेकर इलाज करवाना पड़ रहा है। हालात ये है कि सर्पदंश इंजेक्शन की कीमत ज्यादा होने से आम आदमी के लिए यह इंजेक्शन खरीद पाना संभव नहीं है।

पीएमओ एच के सिंहल के मुताबिक अस्पताल में स्नेक बाइट इंजेक्शनों की कमी चल रही है। एक हजार इंजेक्शनों की डिमांड की थी, लेकिन सिर्फ 150 इंजेक्शन ही मिले है। जबकि हर रोज 4-5 रोगियों स्नेक बाइट के रहे है। एक राेगी के लिए 10 से 50 इंजेक्शन की आवश्यकता रहती है।

केस.3

केस.2

केस.1

बाहर से ला रहे 10 से 20 हजार के इंजेक्शन

बीपीएल गरीब परिवारों के लिए मजबूरी

एक हजार की डिमांड, मिले सिर्फ 150

लापरवाही

बाड़मेर में सातलोगभर्ती

जयपुर 3

भीलवाड़ा37

दौसा5

उदयपुर2

सीकर1

बांसवाड़ा5

पाली13

सिरोही2

अजमेर4

भरतपुर11

अलवर6

कोटा2

आंकड़े : अस्पतालों के रिकार्ड के अनुसार

कहां कितनी मौत

बाड़मेर. अस्पतालमेल वार्ड में भर्ती शंकराराम

बाड़मेर. अस्पतालमेल वार्ड में भर्ती सुरेश कुमार

बाड़मेर. अस्पतालफिमेल वार्ड में भर्ती कोजीदेवी