पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाई ओवर नहीं, बाइपास ही स्थाई समाधान

फ्लाई ओवर नहीं, बाइपास ही स्थाई समाधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबादीक्षेत्र से गुजर रहे हाइवे के बाइपास को निरस्त कर एनएचएआई की ओर से सिणधरी चौराहे पर करीब एक किमी. लंबा फ्लाई ओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। शहर के बीचो-बीच एक किमी. लंबे फ्लाई ओवर से भविष्य में आमजन के लिए दुविधा बढ़ने वाली है। जहां आमजन पहले से यातायात व्यवस्था से दुखी है, वहीं इस फ्लाई ओवर के बनने से शहीद स्मारक भी खतरा मंडराने लगा है। जबकि हर साल 16 दिसंबर को शहीदों की याद में इस स्मारक पर मेला भरा जाता है। हालांकि फ्लाई ओवर का व्यापारिक संगठनों शहरवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है और सोमवार को बाड़मेर बंद का भी आह्वान किया है।

शहर के पश्चिम दिशा की तरफ पहाड़ी होने से शहर का विस्तार पूर्व-उत्तर और दक्षिण की तरफ ही ओर से रहा है। ऐसे में शहर के विस्तार के साथ आबादी क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 15 को शहर के बाहर शिफ्ट किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन एनएचएआई ने बाइपास को निरस्त कर शहर के बीचों-बीच से हाइवे निकालने का मानस बना लिया है। इसको लेकर शहर की जनता में आक्रोश है।

बाइपासबने तो बच सकते है अरबों रुपए

शहरसे गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोर लेन फ्लाई ओवर आरओबी पर अरबों रुपए खर्च किए जाएंगे, लेकिन शहर के विस्तार के साथ बढ़ रही बाइपास की मांग पूरी नहीं होगी। भविष्य में ही भारी वाहनों के भीतरी भाग से प्रवेश के कारण प्रदूषण की भी शिकायत रहेगी। ऐसे में अगर एनएचएआई और सरकार शहर के मास्टर प्लान विस्तार को ध्यान में रखकर बाइपास के लिए फिर से प्रयास करें तो फोर लेन फ्लाई ओवर के झंझट से छुटकारा मिल सकता है और भारी वाहनों के शहर में प्रवेश नहीं होने से यातायात व्यवस्था में भी सहूलियत मिलेगी। इतना ही प्रदूषण से जूझ रहे शहरवासियों को भी राहत मिल सकती है।

शहीद चौराहे पर फ्लाई ओवर के बनने से शहीद स्मारक को भी खतरा है। ऐसे में अगर शहीद स्मारक सर्किल हो हटाया जाता है, तो हर साल शहीदों की याद में लगने वाला मेला कहां लगेगा।

इतना ही यातायात व्यवस्था के लिए भी परेशानी होगी। इसके अलवा आवागमन में भी परेशानी होगी।

कहां लगेगा शहीदों का मेला

सर्किट हाउस आरओबी भी बनेगा फोर लेन

िसणधरी चौराहे पर फोर लेन फ्लाई ओवर

बाड़मेर. सर्किटहाउस के सामने प्रस्तावित आरओबी।

बाड़मेर. सिणधरीचाैराहे पर प्रस्तावित फ्लाई अोवर

बाड़मेर. सिणधरीचौराहे स