दो बच्चों के नियम में बदलाव करें
बाड़मेर. सामाजिककार्यकर्ता आदिल भाई ने बताया कि आने वाला समय पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने सरपंच की काबलियत ओर अनुभव बहुत मायने रखता है उन्होंने बताया कि दो बच्चों का कानून समझदार शैक्षणिक योग्यता वाले व्यक्ति जो कि इस प्रणाली में आना चाहते हैं, उन्हें दो से अधिक बच्चे होने पर वंचित रहना पड़ता है। यह कानून लोकतंत्र विरोधी के रूप में देखा गया है। वे लोग जिन्हें स्थानीय स्वशासन में जनादेश के माध्यम से निर्वाचित किया गया हैं, उन्हें भाग लेने से रोकने का प्रयास है।