पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षण शुरू

धनाऊ.जिलाक्रिकेट की 17 19वीं वर्ष वर्ग की टीमों का प्रशिक्षण धनाऊ में शुरू हुआ। जिला क्रिकेट संयोजक ओमप्रकाश बामरला ने बताया कि जिले भर के 32 खिलाड़ियों को कस्बे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 17 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के बाद जिले की दोनों टीमें हनुमानगढ़ करौली जाएगी। जिला उप संयोजक अनिल जोशी, संस्था प्रधान सैणीदान चारण, दीपाराम, दिनेश खत्री मौजूद रहेंगे।

चंदेलअध्यक्ष मनोनीत

बाड़मेर.श्रीखटीक युथ क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन खटीक समाज भवन में हुआ। जिसमें खटीक यूथ क्लब अध्यक्ष पद सर्वसम्मति से चंद्रप्रकाश चंदेल को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में कांतिलाल नागौरा राजकमल सांवरिया को उपाध्यक्ष, जितेंद्र बागड़ी को महासचिव, सुभाष बागड़ी को कोषाध्यक्ष, विजय नागौरा को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। महेंद्र बागड़ी, राजेश चावला, हुकमचंदेल ललित खींची को सूचना मंत्री मनोनीत किया गया।

न्यूटनविज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा

बाड़मेर.नेहरुनगर स्थित न्यूटन साइंस क्लासेज के तत्वावधान में न्यूटन विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन मदर टेरेसा स्कूल में किया गया। संस्थान के निदेशक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विज्ञान वर्ग के 486 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। चयनित 15 विद्यार्थियों को पीएमटी या पीईटी की निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। यह जानकारी न्यूटान साइंस क्लासेस के निदेशक डॉ.पंकज विश्नोई ने दी।

हादसेकी आशंका

शिव.बीसूकलागांव के बीचों बीच सड़क पर विद्यालय तालाब के पास स्पीड ब्रेकर नहीं होने से ग्रामीण सहित अभिभावक परेशान है। तालाब पर पानी भरने जा रही महिलाओं स्कूल पर जाने वाले बच्चों को सड़क पार करते समय हमेशा हादसे की आशंका रहती है। सरपंच दानाराम चौहान ने बताया कि दो माह पूर्व नई सड़क बनाई गई उस दौरान स्पीड ब्रेकर को तोड़ा गया। इस बारे में जनसुनवाई के तहसीलदार एसडीएम को ज्ञापन देकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई।