पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज के चुनाव 28 को

शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज के चुनाव 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज के चुनाव 28 को

बाड़मेर.शाकद्विपीयब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि उनके दो वर्ष का कार्यकाल अध्यक्ष के रूप में अब संपन्न हो रहा है। इसको लेकर आगामी 28 सितंबर को भास्कर भवन खागल मोहल्ला में आयोजित होने वाले चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए आवेदन 21 22 सितंबर तक शाम छह बजे तक भास्कर भवन खागल मोहल्ला से प्राप्त कर सकते हैं। मतदान 28 को सुबह 10 से शाम चार बजे तक संपन्न होगा।

दोमाह से पेयजल ठप

शिव.निंबासरजोरानाडा में गत दो माह से पेयजल ठप होने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण ठाकरनाथ ने बताया कि जोरानाडा में पिछले तीन माह से जलापूर्ति ठप है। इस बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। निंबासर के जूसब खां ने बताया कि जलापूर्ति ठप होने से आमजन सहित पशुपालक परेशान है।

क्रिकेटप्रतियोगिता संपन्न

बायतु.पनावड़ापंचायत में चल रही क्रिकेट ओपन प्रतियोगिता में 25 टीमों में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गिड़ा तथा द्वितीय स्थान पर पनावड़ा की टीम रही। विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। श्रवण सिंह महेचा ने बताया कि खेल से भाईचारा बढ़ता है।

डीडीटीछिड़काव की मांग

शिव.गूंगासरपंच मुरारदान बारहठ ने क्षेत्र में डीडीटी छिड़काव की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को भेजा है। ज्ञापन में बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र के गूंगा, हड़वा, हडवेचा, बालासर, शिव, बीसूकला, पूषड धारवी सहित कई गांवों में मच्छरों की तादाद बढ़ने से आमजन परेशान है।

एबीवीपीका धरना आज

बाड़मेर.शिक्षाके क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोमवार को आरपीएससी अध्यक्ष हबीब खां गौरान को हटाने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे। एबीवीपी के जिला संयोजक गजेंद्रसिंह खारा ने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर एबीवीपी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी।

धरनाआज

बाड़मेर.राजस्थानपंचायतीराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गुमानाराम जाखड़ ने बताया कि साेमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरने में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

कुश्तीमें स्वर्ण पदक

बायतु.रतेऊपंचायत की रामावि के