वृक्ष जीवन का आधार : मदनकौर
बाड़मेर. वृक्षोंके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक मनुष्य को वृक्ष लगाकर धरती माता के ऋण का चुकारा करना चाहिए। यह बात जिला प्रमुख मदनकौर ने लायन्स क्लब मालाणी द्वारा किसान कन्या छात्रावास बलदेव नगर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कही।उन्होंने लायंस क्लब मालाणी के पर्यावरण प्रेम की सराहना करते हुए छात्रावास के प्रबंधक सदस्यों को इन पौधों की अच्छी देखभाल कर इन्हें बड़े करने का उत्तरदायित्व सौंपा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब मालाणी के अध्यक्ष डाॅ. नरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन किरण मंगल, लायन कैलाश कोटड़िया, लायन डाॅ. मूलचन्द चौधरी, देवकुमार पोटलिया सम्पत कुमार जैन के अलावा, छात्रावास अध्यक्ष एडवोकेट बलवन्तसिंह चौधरी, माधोसिंह चौधरी, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पांचाराम चौधरी, सोनाराम के.जाट मौजूद थे