- Hindi News
- निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच कर उपचार किया
निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच कर उपचार किया
बाड़मेर. भारतविकास परिषद जिला शाखा के तत्वावधान में सेवा सदन में मेवाड़ ग्रुप आॅफ अस्पताल, पालनपुर (गुजरात) के सहयोग से चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में अस्थि रोग सर्जन डाॅ. भूपेन्द्र वी. पटेल ने अपने सहायकों सहित निशुल्क सेवा दी। शिविर में कुल 80 रोगियों ने जांच कराई तथा सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में में शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष हस्तीमल सिंघवी, सचिव ओमप्रकाश गौड़, कोषाध्यक्ष दाउलाल मून्दड़ा, प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकुमार जोशी, मघराज कंसारा, ओमप्रकाश मूथा, महेश सुथार, जसवंत गौड़, प्रेम फुलवारिया, कुंजबिहारी जोशी, देवालाल खत्री, पुरूषोतम खत्री, छगनलाल खत्री विशनसिंह राजपुरोहित सदस्य मौजूद रहे।