पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकतम तापमान में गिरावट और हवाएं चलने से दोपहर में चमकी सर्दी V

अधिकतम तापमान में गिरावट और हवाएं चलने से दोपहर में चमकी सर्दी - v

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकतम तापमान में गिरावट और हवाएं चलने से दोपहर में चमकी सर्दी - v

0.7डिग्री गिरावट से 27 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

भास्करन्यूज | जोधपुर

शहरमें गुरुवार को अधिकतम तापमान में गिरावट ठंडी हवाएं चलने से दोपहर में धूप के बावजूद सर्दी का एहसास हुआ। लोग दिन के समय भी स्वेटर शॉल ओढ़े नजर आए।

न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की गिरावट के चलते अलसुबह शाम बाद भी सर्दी बढ़ गई। अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिले के फलौदी का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो संभाग में सबसे कम रहा।

यहां का अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिरकर 26 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर के अधिकतम तापमान में आंशिक न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी से सर्दी का असर बरकरार रहा।

तापमान:

जोधपुर:27.0, 12.6, फलौदी: 26.0 8.5 बाड़मेर: 28.0 11.5