सच्चाई और ईमानदारी की जीत
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिलते ही शहर में जगह-जगह आप की टोपी पहने कार्यकर्ता दिखाई पड़ने लगे। हर कोई एक दूसरे को बधाई देने में लगा था।
जिला मुख्यालय अहिंसा सर्किल पर आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मूंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सच्चाई ओर ईमानदारी की जीत है। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि जो दिल्ली ने चाहा अब देश चाहेगा। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य सुगन कंवर चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अहंकार नहीं करना है। अहंकार की विजय से भाजपा कांग्रेस की यह दुर्दशा हुई है। इस दौरान दलपतसिंह राणी गांव, हरीश गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जाकब खान, रामलाल घाट, तुलसीदास जाटोल, कमल पूनिया, हेमराज, विजय भुरटिया, जसाराम देग, लोकेश सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। दलपत सिंह राणी गांव ने बताया कि 14 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष्य में बालाजी अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय में बैठक रखी गई।
बाड़मेर. आप की जीत पर बाड़मेर में खुशी व्यक्त करते कार्यकर्ता।