- Hindi News
- कीचड़ और गंदगी से घिरा चामुंडा माता चौराहा
कीचड़ और गंदगी से घिरा चामुंडा माता चौराहा
बाड़मेर. चामुंडा माता चौराहा पर फैला कीचड़।
भास्कर न्यूज | बाड़मेर
एनएच-15पर स्थित चामुंडा माता चौराहा लंबे समय से कीचड़ और गंदगी से घिरा हुआ है। यही शहर के अन्य नालों के भी यही हाल है। शहरवासियों का कहना है कि सरकार सफाई अभियान चला रही है। दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। चामुंडा माता चौराहा 5-6 दिनों में ओवर फ्लो हो जाता है। नाले का पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ का रूप ले लेता है। गंदे पानी का जमाव कई दिनों तक रहने से मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। चौराहा के आसपास बनी दुकानों पर सामान लेने आने वाले लोगों को भी परेशानी रहती है। इस मार्ग से गुजरने वाले शास्त्रीनगर गांधी नगर केे लोगों, मंडी व्यापारियों, विद्यार्थियों पैदल राहगीरों के लिए यह नाला लंबे समय से विकट समस्या बना हुआ है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए पूर्व पार्षद ने वर्ष 2013 में सतर्कता समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा। समिति ने सर्वसम्मति से नाले को ट्रंक सीवरेज लाइन में डालने का प्रस्ताव पास किया। लेकिन नगर परिषद चुनाव आने के कारण यह कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। समस्या को लेकर लोगों ने कई बार परिषद को अवगत कराया। इसके बावजूद लोग परेशान है।
विद्यार्थियोंको परेशानी
इसरास्ते से मयूर नोबल्स स्कूल, राउप्रावि गांधी नगर और भी कई स्कूलों के विद्यार्थी गुजरते हैं। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी पैदल जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है।
कोईनहीं सुनता फरियाद
मोहल्लेवासियोंका कहना है कि नगर परिषद आयुक्त, कलेक्टर से भी समस्या समाधान का आग्रह किया गया। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वार्डवासीभी करंे सहयाेग
समस्यासमाधान के लिए वार्डवासी भी आगे आएं। एक टीम के रुप में कार्य कर रिपोर्ट परिषद के सामने रखें।
विश्वकर्मामंदिर मार्ग पर फैली गंदगी से रोष
कवास.केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर कवास ग्राम पंचायत गंभीर नहीं है। कस्बे में स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई और स्वच्छता की ओर ध्यान दिया जा रहा है। जिले के अन्य क्षेत्रों में जहां स्कूली बच्चे रैलियां निकाल स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कवास क्षेत्र के स्कूलों मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य सरकारी भवनों के आसपास गंदगी फैली है। कवास के कई मोहल्ले रास्ते गंदगी के कारण कचरा घर बने हुए हैं। आंगनवाड़ी, सरस्वती स्कूल और विश्वकर्मा मंदिर के रास्ते पर मृत स्वान के डालने से मोहल्लेवासी सहित विद्यार्थी परेशान है। किसान विकास मजदूर समिति अध्यक्ष रुगाराम खोथ ने बताया ग्राम पंचायत प्रशासन गत 6 वर्ष से चल रही लचर प्रकिया से कस्बे का पीपली चौक, बालिका स्कूल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन के पास कचरा फैला है।