- Hindi News
- मारपीट के विरोध में बिजली कर्मचारियों में आक्रोश
मारपीट के विरोध में बिजली कर्मचारियों में आक्रोश
जिलेके मालपुरा गांव स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर कार्यरत बिजली कर्मचारी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। प्रकरण की एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक एवं अधीक्षण अभियंता बाड़मेर को ज्ञापन सौंप तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश पंवार ने बताया कि मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी आईदानसिंह इंदा, खीमकरण खींची, जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान देथा, नरेन्द्रसिंह, राजेन्द्र सोनी, रवि कुमार सहित अन्य कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता प्रेमजीत धोबी एवं पुलिस अधीक्षक पारिस अनिल देशमुख को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने एसोसिएशन को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। अधीक्षण अभियंता प्रेमजीत धोबी ने भी रागेश्वरी थानाधिकारी से बात कर प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
बाड़मेर. आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी को दिया ज्ञापन।