- Hindi News
- पालनहार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
पालनहार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
जिलास्तरीय पालनहार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुभम उप्रावि में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शुभम शिक्षण संस्थान के मुकेश व्यास ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर संचालक चुन्नीलाल मीणा ने बताया कि जिले में दूसरी बार पालनहार के छात्र-छात्राओं को विशेष स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर दिया जा रहा है। इसमें स्काउट गाइड की दीक्षा देकर प्रथम सोपान बैज पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सी.ओ. स्काउट मनमोहन स्वर्णकार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण में समाजसेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। स्काउट गाइड संगठन ने स्काउट गाइड बालक-बालिकाओं को निशुल्क यूनिफार्म का वितरण, भोजन यात्रा-व्यय दिया जाएगा। शिविर में जिले से पालनहार के 19 बालक 17 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।