पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से 224 स्कूलों में अफसर जांचेंगे बच्चों का शैक्षणिक स्तर

आज से 224 स्कूलों में अफसर जांचेंगे बच्चों का शैक्षणिक स्तर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई के हालात जांचने को बुधवार से शिक्षा संबलन अभियान का आगाज होगा। दो दिनों में ब्लॉकवार स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बुधवार और गुरुवार को जिले के 224 स्कूलों में शिक्षा विभाग के 112 अफसर स्कूलों में निरीक्षण करेंगे। पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को भी इसमें शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि 23 24 सितंबर को संबलन अभियान के माध्यम से स्कूलों के शैक्षणिक स्तर को परखा गया था।

जिले में शिक्षा संबलन अभियान बुधवार से शुरू होगा। शिक्षा विभाग के 112 अधिकारी ओचक निरीक्षण कर स्टूडेंट्स का शैक्षिक स्तर की जांच करेंगे। साथ ही राज्य स्तर के चार अधिकारी भी संबलन अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। दो दिवसीय अभियान के तहत 12 तक करीब 224 स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है।

दोसाल से अभियान, फिर भी नहीं आया रिजल्ट

राज्यप्रारंभिक शिक्षा परिषद ने दो सालों से स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता और भौतिक साधनों की जानकारी के लिए संबलन अभियान प्रारंभ किया है। अब तक 5 से 6 चरण पूरे हो गए हैं, लेकिन पहले चरण के बाद संबलन का रिजल्ट रीडिंग कैंपेन को लेकर आया। जिसमें जो कमजोर बच्चे थे, उनकी क्लास अलग से लगाकर पढ़ाना था। हैरत की बात तो यह है कि रीडिंग कैंपेन के बाद भी स्कूलों में बच्चों के हाल नहीं सुधर पाए हैं। अभी भी 5वीं के बच्चे को आसानी से हिंदी पढ़ने नहीं आती है। इसकी पिछली रिपोर्ट गवाह है कि 85 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाले श्रेणी में, 71 से 85 प्रतिशत के बी श्रेणी, 51 से 70 सी श्रेणी, 31 से 50 प्रतिशत डी श्रेणी 0 से 30 श्रेणी में है।

दोकक्षाओं के विद्यार्थी शामिल

जिलासंबलन प्रभारी एवं एपीसी रमेश जैन ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में से किसी एक कक्षा का एवं कक्षा 6 से 8 तक में किन्हीं दो कक्षाओं का अवलोकन करना हैं। माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जहां कक्षा 6 से 8 संचालित है तीनों कक्षाओं का अवलोकन किया जाना हैं। प्रत्येक कक्षा में कम से कम 5 बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन किया जाना हैं।

बीसी श्रेणी के छात्रों पर फोकस

^112अफसर दो दिन में 224 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर की जांच करेंगे। छात्रों के शैक्षिक स्तर का आंकलन पांच स्तर पर किया जाना हैं। बी सी श्रेणी के बच्चों पर फोकस रहेगा। जिन विद्यालयों में श्रेणी के विद्यार्थी ज्यादा पाये जाएंगे परिषद स्तर से उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। राजनशर्मा, एडीपीसी, सर्व शिक्षा अभियान बाड़मेर