सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जारी
सामूहिकविवाह सम्मेलन की तैयारियां को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। प्रभारी ईश्वरचंद नवल ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के संरक्षक ताराचंद जाटोल की पदोन्नति होने पर संस्थान एवं सामूहिक विवाह समिति की ओर से अभिनंदन किया गया।
जाटोल ने सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। विवाह सम्मेलन टाउन शिप योजना के पार्क में आयोजित होगा। 3 नवम्बर को बंदौली की रवानगी गंगा मैया मन्दिर से होगी। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 24 खेड़ों में पीले चावल बांटकर प्रसार-प्रचार का आह्वान किया गया। बैठक में सुगन संस्थान के अध्यक्ष गोविंद जाटोलिया, सचिव अशोक मुण्डोतिया, कोषाध्यक्ष कमोदर प्रसाद मौर्य, संरक्षक रणजीतराम बडारिया, माणकचंद रैगर, मोहनलाल कुर्डिया, सम्मेलन के अध्यक्ष फूलचंद गोसाई, सहसंयोजक भंवरलाल जैलिया, कार्यक्रम प्रभारी ईश्वरचंद नवल समेत कई लोग मौजूद थे।
बाड़मेर. बैठकमें अभियंता जाटोल का स्वागत करते हुए।