राजस्थान मेघवाल परिषद की बैठक आयोजित
बाड़मेर. राजस्थानमेघवाल परिषद की बैठक वरिष्ठ समाज सेवी मघाराम भलगांव की अध्यक्षता में रविवार को महावीर नगर बाड़मेर में आयोजित हुई। बैठक में समाज में व्याप्त बुराइयों के निराकरण पर विचार-विमर्श किया गया। मूलाराम मेघवाल ने सामाजिक चेतना एवं बालिका शिक्षा क्षेत्र में आगे बढऩे एवं सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर बल दिया। पूर्व प्राचार्य बाबूलाल ने प्रस्ताव रखा कि सामाजिक कार्यक्रमों में शराब बंदी पर पाबंदी लगाई जाए। प्रेरक दीपाराम मेघवाल ने कहा कि जाट मारू समाज को एक-दूसरे के पूरक बन कर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। आसूराम महाबार ने नशा-मुक्ति पर ध्यान केंद्रित करने कि बात कही। परिषद सचिव जयराम दास ने बताया कि समाज में जो परंपरा बताई जा रही है वह वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कुरीतियां बन गई है। मृत्यु भोज, गंगा प्रसादी, बाल विवाह, बालिका शिक्षा को बढावा नहीं देकर हमें पाबंदी लगाई जानी चाहिए। बैठक में मांगीलाल पंवार बायतु, दीपाराम रावतसर, मूलाराम मंसुरिया, जैसाराम, ठाकराराम, भगूराम, चौखाराम, कानाराम चौैहान, तगाराम रेवती, सोनाराम टांक, मूलाराम पूनड़, पूजाराम, खीमराज परिहार, परिषद के उपाध्यक्ष सोनाराम टांक ने आडेल प्रकरण में न्याय नहीं मिलने के कारण आगामी दिनों में रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया गया।