स्वयंसेवकों ने सीखे समाचार बनाने के गुर
नेहरूयुवा केन्द्र बाड़मेर की ओर से चुरू, नागौर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जैसलमेर, चितोड़, पाली और बाड़मेर के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन शैक्षणिक सत्र में दूरदर्शन के संवाददाता मदन बारूपाल ने समाचार पत्रों के लिये समाचार तैयार कराने के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि किसी भी समाचार को लिखते समय कब, कहा, कैसे शब्द मिलाकर समाचार लिखा जाना चाहिए। समाचार फीचर में अंतर समझाते हुए फीचर लिखने की विद्या पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी ने प्रतिभागियों को भारत सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने स्वयंसेवकों को मेन्टर क्लब सूचना के अधिकार के बारे में विस्तार से चर्चा कर संभागियों में समूह चर्चा कराई। बीकानेर दल ने प्रार्थना सभा कराई। दल ने प्रशिक्षण कक्ष की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई। भीलवाड़ा दल ने संभागियों के भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।