पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामसेफ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

बामसेफ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. बामसेफ,भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय महावीर पार्क में रविवार को जिलाध्यक्ष नरसाराम पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 14 सितंबर को होने वाले बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के 15 वें राज्य अधिवेशन को लेकर समीक्षा की गई एवं अधिवेशन की तैयारियों को लेकर योजना तय की गई। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला महासचिव धनश्याम सेजू ने बताया कि इस बैठक में कैलाश कडेला, प्रकाश बोस, जय वाल्मिकी, प्रकाश हाथला, मनोज पंवार सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।