पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति अवार्ड धायल का सम्मान

राष्ट्रपति अवार्ड धायल का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. राष्ट्रपतिप्रणव मुखर्जी की ओर से हाल में ही शिक्षक दिवस पर राउप्रावि. डूगेरो का तला के शारीरिक शिक्षक जैसाराम धायल को सम्मानित करने पर उनके पैतृक गांव रामदेरिया में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पुरस्कृत शिक्षक संघ फर्म के अध्यक्ष सालगराम परिहार उपस्थित थे। इस मौके पर परिहार ने कहा कि धायल ने हमारे जिले का नाम रोशन किया है हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह की अध्यक्षता वीर तेजाजी टाइगर फोर्स के अध्यक्ष प्रेमाराम भादू ने की। भादू ने कहा कि बाड़मेर जिला प्रतिभाओं की खान है इस बात का हमें गर्व होना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष खगेंद्र कुमार, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के जिला प्रवक्ता गजेंद्र चौधरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी लालाराम चौधरी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, शारीरिक शिक्षक प्रधानाध्यापक सहित आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रामेश्वरी चौधरी ने किया।