पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक महिला ने मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर जन्मा बच्चा, इस बार पाक ने अपनाया

पाक महिला ने मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर जन्मा बच्चा, इस बार पाक ने अपनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससे पहले भी एक महिला भी जन्मा था भारत में बच्चा

26 अप्रेल 2014 को पाक के सिंध सूबे के डेरकी पालकी की रहने वाली फातमा प|ी मीर मोहम्मद ने जैसलमेर में बच्चे को जन्म दिया था। वह जब वापस पाक की यात्रा कर रही थी तब उसे मुनाबाव में इमिग्रेशन जांच के बाद उसे पाक के लिए भेज दिया गया था, लेकिन पाक ने अपनाने से इनकार कर दिया था। उसके बाद उनको वापस भारत भेज दिया था। पीड़ित ने दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में फरीयाद की थी जिसके बाद ही उन्हें पाक ने अपनाया था।

दोस्त अली. बाड़मेर

अंतरराष्ट्रीयरेलवे स्टेशन मुनाबाव पर शनिवार काे एक पाक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। पाक के पंजाब प्रांत के भावलपुर निवासी लाली प|ी बीरबलराम भील 35 करीब दो माह पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आई थी। वापसी के दौरान महिला ने मुनाबाव में शनिवार दोपहर 1.45 पर जन्म दिया। स्टेशन पर प्रसव पीड़ा होने के बाद वहां पर कार्यरत मेडीकल टीम को सूचना दी गई। बाद में डाॅ. अशोक मीणा एवं राजबाला की टीम ने उसका प्रसव कराया। प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। नवजात को पोलियो की खुराक भी पिलाई एवं जन्म प्रमाण पत्र भी जारी कर उन्हें थमाया गया। जिसकी बदोलत पाक ने नवजात को अपना लिया है। यात्रा के दौरान महिला का पति भी साथ था। शेष| पेज 2

इससे पहले भी पाक महिला ने भारत में बच्चे को जन्म दिया था जिसे पाक ने अपनाने से इनकार कर दिया था