पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिग्गजों नेताओं की बंद कमरे में मंत्रणा

दिग्गजों नेताओं की बंद कमरे में मंत्रणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिग्गजों नेताओं की बंद कमरे में मंत्रणा

बाड़मेर.विधानसभालोकसभा चुनाव में करारी हार से निराश कांग्रेस में निकाय चुनाव की सफलता से नई उम्मीद का संचार हुआ। शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं की सर्किट हाउस में गुप्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत चुनाव की तैयारियां को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एकजुटता की नसीहत देते हुए बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री अमीन खां की मौजूदगी में जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष, प्रधान अन्य जनप्रतिनिधियों से चुनाव के मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। कुछ नेताओं ने अलग अलग सुझाव भी दिए। करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में मंत्रणा का दौर चला। इस दौरान सभी नेताओं ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को सिरमौर बनाने का वादा दोहराया।