थार में बागवानी से आएगी खुशहाली: भाटी
बाड़मेर. थारमें बागवानी के प्रति किसानों का रुझान बढ़ना खुशहाली का प्रतीक है। फलदार पौधों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। बीते कुछ समय से बदलाव की बयार चल रही है, जिससे किसानों की सोच भी बदल रही है। यह बात संकल्प तरु के स्टेट को-ऑर्डिनेटर रवि भानसिंह भाटी ने भाटा गांव में अनार पौधरोपण पर आयोजित कार्यक्रम में कही। शनिवार को डी.आर.आई. प्रोजेक्ट संकल्प तरु के संयुक्त तत्वावधान में भाटा गांव में अनार के 500 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मनफूल सिंह, चैनसिंह कपूरड़ी, महेन्द्र सिंह कपूरड़ी, प्रागसिंह भाटी, जोगेन्द्रसिंह गोरडिया, तनसिंह भाटा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
बाड़मेर. भाटा गांव में अनार के पौधे लगाते हुए।