पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिम्मेदार नहीं गंभीर, करोड़ों के उपकरण बेकार

जिम्मेदार नहीं गंभीर, करोड़ों के उपकरण बेकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरहदी गांवों के लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी से निजात दिलाने के लिए आरओ प्लांट की कवायद शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी। जलदाय विभाग की ओर से प्लांट के करोड़ों के उपकरणों की खरीद की गई। ये उपकरण जलदाय विभाग हरसाणी पहुंच गए, मगर जिम्मेदारों की लापरवाही से करोड़ों का सामान खुले आसमां तले धूल फांक रहे हैं।

सरहदी गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (NRDWP) योजनांतर्गत आरओ प्लांट स्थापित करने के लिए उपकरण खरीदे गए। आरओ प्लांट से हरसाणी, गिराब समेत दर्जनों गांवों में शुद्ध पानी मुहैया करवाया जाना प्रस्तावित है।

सामाजिक कार्यकर्ता सबलसिंह भाटी ने बताया बीते एक साल से आरओ प्लांट के उपकरण धूल फांक रहे हैं। जिसका कोई धणी धोरी नहीं है। जब से उपकरण आए तब से खुले में डाल रखे है। कई उपकरण तो जंग लगने से बेकार हो रहे हैं। लेकिन जलदाय विभाग के अफसरों को परवाह नहीं है।

हरसाणी. जलदाय विभाग कार्यालय में खुले में पड़े आरओ प्लांट के उपकरण।