पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली नोट कारतूस प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

नकली नोट कारतूस प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकली नोट कारतूस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस रिमांड पर चल रहे चार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नबिया उसके साथियों को न्यायालय में पेश करने पर चार दिन के रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि नकली नोट प्रकरण में सफी खां अजीज उर्फ अजिया खां को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस टीम की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लूट के आरोपियों से पूछताछ जारी

शिव.आठमाह पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग न. 15 पर देवका के पास तांबे के तार से भरे ट्रक को लूटने के आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को जैसलमेर जेल में बंद तीन आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर शिव थाना लाया गया।

जहां पर उनसे लूट की वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जैसलमेर जेल में सजा काट रहे धनसिंह निवासी हापा, शंभूसिंह म्याजलार, मीरे खां सूजोणी को प्रॉडक्शन वारंट पर पुलिस थाना शिव लेकर आए है।