पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुड़ामालानी. क्षेत्रमें तेल गैस खनन में लगी केयर्न कंपनी की अधिकृत अजीमूत एनर्जी सर्विसेस जीओपी

गुड़ामालानी. क्षेत्रमें तेल गैस खनन में लगी केयर्न कंपनी की अधिकृत अजीमूत एनर्जी सर्विसेस जीओपी द्वारा वर्तमान में तेल गैस खोज का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ामालानी. क्षेत्रमें तेल गैस खनन में लगी केयर्न कंपनी की अधिकृत अजीमूत एनर्जी सर्विसेस जीओपी द्वारा वर्तमान में तेल गैस खोज का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने से युवाओं में रोष व्याप्त है। कलेक्टर के नाम एसडीएम नाथुसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि 14 दिसंबर तक स्थानीय लोगाें को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

स्वर्णकारसमाज ने प्रदर्शन किया

सिणधरी. मेढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सिणधरी ने शनिवार को पाली में स्वर्ण व्यवसायी दीपक सोनी के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप घटना की निंदा की। इस घटना से पूर्व भी फलसूंड में एक सुनार को घायल कर लूट लिया। इस दौरान स्वर्ण समाज के कोषाध्यक्ष माणकमल, भूरचंद, कानाराम, दुर्गाराम, हेमराज, मूलचंद कड़ेल, हनुमान बुटण, मुकेश मौसुण ने विरोध जताया। ज्ञापन में स्वर्ण व्यवसायियों को हथियारों के लाइसेंस देने की मांग की गई।

रिडमलमहाराज की बरसी मनाई

सिणधरी. लखारासमाज के संत रिडमल महाराज की 27वीं बरसी महोत्सव लखारा समाज भवन में शनिवार को मनाई गई। तरप्तानंदगिरी महाराज के सान्निध्य में बरसी महोत्सव पर गायत्री परिवार ने यज्ञ किया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया। रात्रि में गुरु महाराज की तपोभूमि लखारा समाज भवन में गायक कलाकार हनुमान दास एंड पार्टी दुंदाड़ा ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामेश्वर महादेव सेवा समिति, सिणधरी हिंदु लखारा, विकास समिति बालोतरा के पदाधिकारियों ने सहयोग किया।

महासम्मेलनआज

सिणधरी. रबारीसमाज का महासम्मेलन रविवार को सिणधरी के जेतेश्वर धाम में आयोजित होगा। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। रबारी समाज के जिलाध्यक्ष अमराराम ने बताया कि महासम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने समाज में शैक्षिक वातावरण का निर्माण, जागृति और सामाजिक विकास के उद्देश्य से सम्मेलन आयोजन की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अमराराम के निर्देशन में उत्तमाराम कासेला, नवलाराम भूंकू, गेनाराम छात्रावास प्रभारी एवं शंकरलाल ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर