- Hindi News
- विद्यार्थीं मित्रों ने सीएम का आभार जताया
विद्यार्थीं मित्रों ने सीएम का आभार जताया
बाड़मेर. राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ बीते लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा था। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने सरकार की सालगिरह के मौके पर विद्यार्थी मित्रों के लिए नए पद सृजित कर विद्यालय सहायक पद पर नियुक्ति देने की घोषणा कर नई सौगात दी है। संघ के जिलाध्यक्ष सांवलसिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर विद्यार्थी मित्रों को तोहफा दिया है। सीएम की घोषणा का संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए आभार जताया।