- Hindi News
- थार एक्सप्रेस से पाक जा रहे सात यात्रियों को रोका
थार एक्सप्रेस से पाक जा रहे सात यात्रियों को रोका
{वाघा बॉर्डर की बजाय मुनाबाव के रास्ते कर रहे थे सफर, दो नाबालिगों को भी यात्रा से रोका, दो के वीजा आवेदन खो जाने से पाक ने लेने से किया इनकार
भास्करन्यूज. बाड़मेर
भारत से पाक की यात्रा कर रहे पांच यात्रियों को मुनाबाव में इमिग्रेश जांच के दौरान रोक दिया गया। जबकि दो यात्रियों को पाक के जीरो पॉइंट रेलवे स्टेशन पर पाक की इमिग्रेश जांच एजेंसी ने पाक में लेने से इनकार कर दिया। जिनको देर रात वापस मुनाबाव के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार इनमें से दो जनों का वीजा अटारी-वाघा के रास्ते का था जबकि वो मुनाबाव के रास्ते थार एक्स्प्रेस से यात्रा कर रहे थे। वहीं तीन जनों को इसलिए रोका कि इनमें से दो जने नाबालिग थे ओर इलके माता पिता साथ में नहीं होेने की वजह से उन्हें रोक दिया गया। ये तीनों पाक नागरिक हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मध्यप्रदेश भोपाल के अहमदाबाद निवासी अब्दुल नूर खान पुत्र अब्दुल शकूर 58, नुसरत जहांन प|ी अब्दुल नूर खान 52, पाक के सिंध सूबे के उमरकोट मोहल्ला माहेरली निवासी जेठमालसिंह पुत्र खंगारसिंह 24, राजवीरसिंह 8, जसवंतसिंह पुत्र नखतसिंह 10 को मुनाबाव में इमिग्रेश जांच के बाद रोक दिया गया। राजवीरसिंह जसवंतसिंह के साथ उनके माता-पिता नहीं होने की वजह से रोका गया है। वहीं पाकिस्तान ने गुजरात के गोधरा निवासी जमील हुसैन पुत्र मकसूद मोहम्मद वली 70 एवं फातमा बीबी प|ी हुसैन हाजी पाक के कराची में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जिनका वीजा फॉर्म खो गया जिसकी वजह से पाक इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें लेने से मना कर दिया। देर रात को भारतीय एजिसियों को सूचना देने के बाद उन्हें वापस मुनाबाव लाकर थार लिंक एक्सप्रेस से जोधपुर भेज दिया गया।