देर से आई शीतलहर से चमकी सर्दी
उत्तरी हवाओं के कारण समूचे जिले में सर्दी चमक गई है। शनिवार अलसुबह से हवाएं चलने से ठिठुरन बरकरार रही। देर तक लोग घरों में दुबके रहे। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादल भी छाए रहेंगे तथा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
सर्दी बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-शाम पड़ रही सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव तापते देखा जा सकता है। सर्दी के साथ लोगों के खाने का मीनू भी बदल गया है। लोग सुबह खाने में नमकीन का उपयोग कर रहे है।
वहीं रात को गर्मागर्म दूध का सेवन कर रहे हैं। गजक, तिल्ली के लड्डू, दूध जलेबी की दुकानों पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। शीतलहर से बचने के लिए लोगों को अलग अलग जतन करने पड़ रहे है। शाम ढलते ही सड़कों की रौनक खत्म सी हो जाती है। लोग सुबह 9-10 बजे तक घर से बाहर धूप सेकते नजर आते हैं।
फसलोंके लिए है फायदेमंद
कृषिविशेषज्ञों के अनुसार रबी की फसलों की बढ़वार के लिए सर्दी बढ़ना जरूरी है। सर्दी के साथ कोहरा ओस आने से फसलों की अच्छी बढ़वार आएगी। फिलहाल मौसम में सर्दी बढ़ने के कारण सब्जियों के अलावा सभी फसलों को फायदा होगा।
उत्तरीहवाओं ने बढ़ाई सर्दी
सर्दीका असर अचानक बढ़ने की वजह है। बादलों का असर कम होने के साथ आसमान साफ होना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिन से उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ गया है।
मावठ की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 15 दिसंबर को बादलों की आवाजाही होगी। जिले सहित कई स्थानों पर मावठ होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ अगले सप्ताह सर्दी तेज होने के आसार बन रहे हैं।
बाड़मेर. सर्दी से बचाव करती छात्राएं।
तापमान में लगातार गिरावट, सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित
मौसम