- Hindi News
- बालिकाएं सामाजिक कार्य में आगे आएं : डॉ. आर्य
बालिकाएं सामाजिक कार्य में आगे आएं : डॉ. आर्य
बाड़मेर. समाजके विकास में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं के बहुमुंखी व्यक्तित्व के उन्नयन के लिए सह शैक्षिक गतिविधियां जरूरी हैं। इससे बालिकाएं सबल बन कर समाज कार्य के लिए आगे आती हैं। ये विचार राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विमला आर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि 15 से 20 तक महाविद्यालय में उमंग 2014-15 के अंतर्गत साहित्यिक, सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पोस्टर प्रतियोगिता में मधूबाला प्रथम, वंदना चौधरी द्वितीय तथा प्रमिला तृतीय रही।
इसी तरह लोक कला परंपरा की प्रतियोगिता में पूजा चौधरी प्रथम, राधा द्वितीय एवं संतोष तृतीय रही। इस प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, राधा द्वितीय एवं सुआ तृतीय स्थान पर रही। प्रकोष्ठ की ओर से लैंगिक भेदभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वर्तमान के ज्वलंत मुद्दे कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता लाने के पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई।