- Hindi News
- स्वच्छ भारत अभियान में जन भागीदारी जरूरी : डाॅ. सिंगल
स्वच्छ भारत अभियान में जन भागीदारी जरूरी : डाॅ. सिंगल
बाड़मेर. जागरूकतारैली को हरी झण्डी देते पी एम ओ।
नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकाली ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ रैली
भास्कर न्यूज. बाड़मेर
स्वच्छ भारत अभियान में जन भागीदारी जरूरी है। लोगों में प्रचार-प्रसार एवं समझाइश के जरिए जागृति लाई जा सकती है। श्रमदान के प्रति लोगों को स्व-प्रेरित एवं सजग किया जा सकता है।
यह बात राजकीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हेमन्त कुमार सिंगल ने ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ जनजागरूकता रैली को राजकीय अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि नर्सिंंग विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को स्वच्छ भारत की ओर कदम बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। रैली का आयोजन राजकीय अस्पताल, केयर्न इंडिया, जनसेवा समिति नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से किया गया। केयर्न इंडिया सीएसआर मैंनेजर हेमंत शर्मा ने कहा कि केयर्न इंडिया स्वच्छ भारत के निर्माण में जिले में ‘ग्रीन बाड़मेर क्लीन बाड़मेर’ की ओर कदम बढ़ाया है। स्वच्छता के क्षेत्र में समय-समय पर अपनी भागीदारी निभाएगा।
रैली राजकीय अस्पताल से रवाना हुई जिसमें नर्सिंग बालक-बालिकाओं ने अपने हाथों में बैनर के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत निर्माण में सहयोग’ संबंधी नारे लिखे थे। इस दौरान पीएमओ हेमंत कुमार सिंगल, केयर्न सीएसआर मैनेजर हेमंत शर्मा, जनसेवा समिति के एडवोकेट रमेश मंगल, सीनियर मेडिकल आॅफिसर डाॅ. बी.एल.मसुरिया, उपनियंत्रक डाॅ. हेमराज सोनी मौजूद थे।
पुस्तकालयकी सफाई की
बाड़मेर.स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत शनिवार को पीजी कॉलेज में एनएसएस, युवा विकास केंद्र एनसीसी विद्यार्थियों ने कॉलेज के पुस्तकालय की सफाई की। प्राचार्य आर्य ने विद्यार्थियों से सेवाभाव एवं निष्ठा से सफाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मां शारदा के आलय को स्वच्छ रखने से ही मन में स्वच्छ एवं पवित्र विचार आएंगे। कार्यक्रम में डॉ.शिप्रा शाह, डॉ.उम्मेदसिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी साेहनराज परमार, नवलकिशाेर, संतोष गढ़वीर, प्रो.एस.के जैन मौजूद थे।