पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को अधिकाधिक प्रचलन में लाना नैतिक कर्तव्य : गोयल

हिंदी को अधिकाधिक प्रचलन में लाना नैतिक कर्तव्य : गोयल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. बैंकोंमें राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग हो। इसको लेकर शनिवार को जैसलमेर रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपमहाप्रबंधक मनजीतसिंह के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक ए.के.गोयल ने बैंक कर्मचारियों एवं प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य किया जाए। विभिन्न प्रकार के पत्रों, टिप्पण लेखन, पत्र व्यवहार आदि हिंदी में अधिकाधिक किए जाए। हिंदी भाषा हमारा राष्ट्रीय गौरव हैं। इसे व्यवहार में अधिकाधिक प्रचलन में लाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। कार्यशाला में राजभाषा अधिकारी राजीव रंजन प्रकाश प्रबंधक राजभाषा के बारे में प्रधान कार्यालय एसबीबीजे बैंक जयपुर, राजभाषा अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी। शाखाओं में हिंदी में प्राप्त पत्रों के उत्तर हिंदी में दिए जाए। यही नहीं राजभाषा को दैनिक कामकाज में प्रयोग करना हमारा कर्तव्य है। समय-समय राजभाषा संसदीय समिति हमारे कार्यों का मूल्यांकन करती हैं। उपप्रबंधक ने संबोधित करते हुए बताया कि एसबीबीजे का हिंदी में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रबंधक निदेशक को केंद्रीय सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देना उत्साहवर्धक है।