- Hindi News
- स्वाइन फ्लू : गुड़ामालानी की महिला की जोधपुर में मौत
स्वाइन फ्लू : गुड़ामालानी की महिला की जोधपुर में मौत
एमडीएमहॉस्पिटल में रविवार को उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से पीड़ित बाड़मेर के गुड़ामालानी निवासी एक महिला की मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब में किट नहीं होने से सैंपलों की जांच अटक गई है। रविवार शाम तक 11 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें से एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। 152 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत दुगनी हो गई है। एक दिन में एक हजार से अधिक सिलेंडर की मांग हैं।
एमडीएमएच में 20 सिलेंडर, एमजीएच में 14 उम्मेद में 10 सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ रही है। अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वहीं 106 कुल पॉजिटिव सामने आए हैं। रविवार को पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
राहत:मिलने लगी तीन दिन की दवा
जयपुरसे टेमी फ्लू की खेप आने के बाद मरीजों को राहत मिली है। अब पॉजिटिव संदिग्ध मरीजों को तीन और गंभीर मरीजों को पांच दिन की दवा दी जा रही हैं।
सुविधा:एमजीएच में अलग वार्ड
एमजीएचमें संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड शुरू किया जाएगा। पॉजिटिव आने से पहले मरीजों को इनमें रखा जाएगा। जबकि एमडीएमएच में अभी भी संदिग्धों को दूसरे मरीजों के साथ रखा जा रहा है।