पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम का मिजाज बदला, शाम को चली हवा

मौसम का मिजाज बदला, शाम को चली हवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर। शहर में दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहने से गर्मी का असर रहा। वहीं, न्यूनतम पारा में मामूली वृद्धि हुई। अलसुबह हवा चलने से दिन में मौसम सर्द रहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन। शाम करीब सात बजे चली हवा रात दस बजे तेजी से चली जिससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ।
शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़त के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जैसलमेर: पिछले दिनों जहां सर्दी से राहत मिली। वहीं रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचने से सर्दी से निजात मिली। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कम हो गया था।
शनिवार की रात को ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और एकाएक तेज हवाएं चलने लगी। रविवार सुबह कोहरा छाया और शीतलहर चली। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।