पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉस वोटिंग से बौखलाए विधायक, एसडीएम से उलझे

क्रॉस वोटिंग से बौखलाए विधायक, एसडीएम से उलझे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर। एक दिन पूर्व हुए प्रधान चुनाव में कांग्रेस सदस्यों की ओर क्रॉस वोटिंग के बाद रविवार को जब मतदान प्रक्रिया चल रही थी तब भाजपा प्रत्याशियों को पंचायत समिति परिसर में टहलते देख बाड़मेर विधायक बिफर गए।
गौरतलब है कि बाड़मेर प्रधान के चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोट किए थे। मेवाराम जैन जब वहां पहुंचे तो भाजपा प्रत्याशियों को खड़े देख बिफर गए। इससे पूर्व ग्रामीण थानाधिकारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पंचायत समिति में क्यों टहल रहे हैं, इन्हें बाहर क्यों नहीं निकाला गया।
मीठूलाल से उलझने के बाद विधायक जैन एसडीएम के पास पहुंच गए। जैन ने एसडीएम से कहा कि चुनाव पारदर्शिता के लिहाज से भाजपा प्रत्याशियों को बाहर निकालिए। यहां तक कह दिया कि एसडीएम साहब आपकी मंछा भी ठीक नहीं दिख रही है। कल क्रॉस वोटिंग हुई थी। एसडीएम ने कहा कि मेरे होते हुए कोई गड़बड़ी नहीं होगी इतना विश्वास रखिए। मतदान कक्ष में किसी को बिना अनुमति प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस हो गई।

बाड़मेर. पंचायत समिति में विधायक जैन पुलिस अधिकारीे के बीच हुई नोक झोक।

बाड़मेर.एसडीएम ने कहा पंचायत समिति सदस्यों के अलावा कोईो अंदर नहीं जा सकता। इस पर विधायकमेवाराम जैन एसडीएम के बीच जमकर बहस हुई